प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी की 3,034 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अटैच किया
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी से जुड़े रिलायंस ग्रुप के खिलाफ चल रहे मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ₹3,034 करोड़ की संपत्तियों को अटैच किया है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई जांच के दायरे को और व्यापक बनाती है। बताया जा रहा है कि ईडी की यह ताजा कार्रवाई उन वित्तीय लेनदेन से जुड़ी है, जिनमें कथित तौर पर अनियमितताओं और धन के दुरुपयोग के संकेत मिले थे। एजेंसी पहले से ही इस मामले में कई स्तरों पर जांच कर रही है। अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस ग्रुप से जुड़े इस मामले में ईडी की कार्रवाई को बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियां विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं और उनकी कुल कीमत 3,034 करोड़ रुपये आंकी गई है।
