गंगटोक में युवाओं के साथ पीएम मोदी ने खेली फुटबॉल

 गंगटोक में युवाओं के साथ पीएम मोदी ने खेली फुटबॉल

गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार की सुबह गंगटोक में कुछ युवाओं के साथ फुटबॉल खेला। उन्होंने फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की। प्रधानमंत्री ने युवा खिलाड़ियों के साथ जो संवाद किया, इसे नेटिजन्स काफी पसंद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिक्किम के दौरे पर हैं। इस दौरान वह मंगलवार को गंगटोक में कुछ युवाओं के साथ फुटबॉल खेलने में शामिल हुए। उन्होंने इसे एक प्यारी सुबह और ऊर्जावान सत्र बताया। पीएम मोदी ने अपने इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स पर फुटबॉल खेलने की वीडियो को साझा भी किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों से ओलंपिक और अन्य विषयों पर चर्चा भी की। प्रधानमंत्री को महिला खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल का आनंद लेने के अलावा खेल-कूद के मुद्दे पर चर्चा करते भी सुना गया। तस्वीरें पोस्ट करने के बाद प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर दो मिनट 39 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया। इसमें वे सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वे फुटबॉल हाथ में लेते हैं। उनके साथ वॉर्म अप करते हैं। फिर फुटबॉल हाथ में लेकर खिलाड़ियों से कहते हैं- ये है आपकी ताकत! वे आगे कहते हैं, ”मुझे आज क्या सिखाएंगे आप लोग? ऐसा तो नहीं कि मुझे हरा दोगे?