सीजफायर की बढ़ी मियाद के बीच गिर गए आज सोना-चांदी के दाम

 सीजफायर की बढ़ी मियाद के बीच गिर गए आज सोना-चांदी के दाम
Political Trust Magazine 
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीजफायर की मियाद को आगे के लिए बढ़ा दिया हो, लेकिन दोनों पक्षों की ओर से धमकियों का दौर खत्म नहीं हुआ है। खास ये कि US-ईरान शांति बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता लगातार बढ़ती जा रही है। जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों में साफ देखने को मिल रहा है। जानकारों की मानें तो इसकी वजह से सोने और चांदी की डिमांड में कमी आ गई है। जिसकी वजह से दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
सोने और चांदी के दाम गिरावट
बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में US-ईरान शांति बातचीत को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच, सोने की कीमतें 300 रुपए गिरकर 1.57 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं, जबकि चांदी 2,700 रुपए गिरकर 2.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 300 रुपए गिरकर 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गया। HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि US-ईरान शांति बातचीत के दूसरे दौर की योजनाएं विफल हो गईं, भले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष-विराम (ceasefire) की अवधि बढ़ा दी थी।http://Politicaltrust.in

यह भी पढ़ें