तू मेरी नहीं तो फिर किसी की नहीं…प्रेमी राहुल ने इतना कहकर रेत की प्रेमिका कशिश की गर्दन

 तू मेरी नहीं तो फिर किसी की नहीं…प्रेमी राहुल ने इतना कहकर रेत की प्रेमिका कशिश की गर्दन
बिजनौर। जिले के कांशीराम कॉलोनी में मंगलवार देर शाम प्रेमिका कशिश की प्रेमी राहुल ने गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। कशिश ने शादी करने से इन्कार कर दिया था इसी वजह से राहुल ने ये वारदात की। राहुल ने खुद को भी चाकू कर लिया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। दोनों के बीच तीन-चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले जाकिर बस चलाते हैं।
मंगलवार को जाकिर बस लेकर दिल्ली गए जबकि उनकी पत्नी शाहीन रिश्तेदारी में अंबाला गई थीं। घर पर जाकिर की बेटी कशिश ही थी। ऐसे में राहुल वहां पहुंच गया। इस बीच लोगों ने कशिश के घर से चीख सुनी। पड़ोसी अरमान ने बताया कि दोनों कमरे में बंद थे। दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो राहुल ने कशिश की गर्दन दबा रखी थी। कशिश के गले से खून बहता मिला। तभी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हालत में कशिश और राहुल को अस्पताल लाया गया, जहां कशिश को मृत घोषित कर दिया। हत्यारोपी राहुल ने बताया कि वह चार साल से अपने घर नहीं गया है। कशिश उसके साथ शादी की बात करती थी, अब इन्कार कर रही थी। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि किसी बात से क्षुब्ध होकर युवक ने प्रेमिका की हत्या की है। खुद भी घायल मिला है।