गैस पाइपलाइन फटने से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में 8 की मौत
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- April 17, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
Political Trust Magazine
कराची। पाक के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में गुरुवार को गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट हो गया। भीषण विस्फोट होने से मौके पर काम कर रहे मजदूरों में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और एक बच्ची भी शामिल हैं। यह हादसा हरिपुर जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके में हुआ। बचाव दल के अधिकारियों के अनुसार, ग्रैंड ट्रंक रोड के पास एक ग्राइंडिंग मिल के नजदीक पाइपलाइन में धमाका हुआ, जिससे भीषण आग लग गई। धमाके के बाद पास का एक मकान भी आग की चपेट में आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया तथा राहत कार्य में मुश्किलें आईं।
हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अब तक चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस हादसे में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आग पर काबू पाने और घायलों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। हरिपुर के डिप्टी कमिश्नर वसीम अहमद ने बताया कि ज्यादातर मौतें दम घुटने के कारण हुई हैं।