पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ईडी का छापा, आज सुबह से हो रही ठिकानों पर कार्रवाई
- पंजाब राष्ट्रीय
Political Trust
- April 17, 2026
- 0
- 38
- 1 minute read
Political Trust Magazine
चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी की। सुबह-सुबह लुधियाना में उनके घर में ईडी की टीम पहुंची और बाहर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। मंत्री संजीव अरोड़ा के सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि उनके कुछ अन्य ठिकानों पर भी एक साथ तलाशी ली गई।
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पुराने मामले और कुछ जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं के शक के आधार पर की जा रही है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक ईडी की तरफ से विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच को लेकर कई तरह की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में तेज हो गई हैं। इस पर आम आदमी पार्टी की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहां छापा मारा है। यह एक साफ पैटर्न है। भाजपा किसी भी राज्य चुनाव की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।”
