हरियाणा में जमीन सौदे से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अदालत ने ईडी की चार्जशीट का लिया संज्ञान

 हरियाणा में जमीन सौदे से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ अदालत ने ईडी की चार्जशीट का लिया संज्ञान
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के शिकोहपुर में जमीन सौदे से जुड़े मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED की चार्जशीट का संज्ञान लिया है। दिल्ली की अदालत ने हरियाणा ज़मीन सौदे मामले में रॉबर्ट वाड्रा और अन्य आरोपियों को 16 मई को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया है।
बता दें इससे पहले दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लांड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा को बतौर आरोपी समन जारी करने के मामले पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। स्पेशल जज सुशांत चंगोट्रा ने आज 15 अप्रैल को फैसला सुनाने का आदेश दिया था। सुनवाई के दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि उसके खिलाफ मनी लांड्रिंग का कोई मामला नहीं बनता है।
रॉबर्ट वाड्रा की ओर से पेश वकील ने कहा था कि ईडी की ओर से दाखिल चार्जशीट पर कोर्ट को संज्ञान नहीं लेना चाहिए। कोर्ट ने 2 अगस्त 2025 को वाड्रा समेत इस मामले के दस आरोपियों को समन जारी किया था। 17 जुलाई 2025 को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ हरियाणा के शिकोहपुर भूमि से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में चार्जशीट दाखिल किया था। इसमें वाड्रा और 10 अन्य लोगों के नाम हैं।