पीएम मोदी ने किया श्रीक्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्रीगुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन
- दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- April 15, 2026
- 0
- 40
- 1 minute read
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्रीक्षेत्र आदिचुंचनगिरी में बुधवार को श्रीगुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने काल भैरव मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना भी की तथा ऐतिहासिक ज्वालापीठ में समय बिताया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि आज मेरा मन ऐसे भावों से भरा है, जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। इस पवित्र स्थल पर बिताया गया हर पल, संतों का सानिध्य और जनसमूह का आशीर्वाद उनके लिए जीवनभर यादगार रहेगा। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें इस पावन अवसर पर यहां आने का मौका मिला और सभी को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का जिक्र करते हुए कहा कि भारत हजारों वर्षों से एक जीवंत सभ्यता रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कम ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जहां परंपराएं इतनी लंबे समय तक लगातार बनी रही हों। श्री आदिचुंचनगिरी मठ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह मठ करीब 2.000 वर्षों की परंपरा और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रमाण है। इसकी गुरु परंपरा, आध्यात्मिक दर्शन और सेवा की भावना ने पीढ़ियों तक इस भूमि को समृद्ध किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे समाज में समय-समय पर ऐसे महान संत और महापुरुष आते रहे हैं, जो केवल आध्यात्मिक मार्गदर्शन तक सीमित नहीं रहते बल्कि समाज के दुख-दर्द को समझते हैं और लोगों को कठिनाइयों से बाहर निकालने का मार्ग दिखाते हैं।
