सोने-चांदी की कीमत में गिरावट, 300 रुपये कम हुई पीली धातु
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- April 14, 2026
- 0
- 36
- 1 minute read
सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 2,953 रुपए कम होकर 2,36,981 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,39,934 रुपए प्रति किलो था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर 5:40 पर सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.72 प्रतिशत कम होकर 1,51,550 रुपए था। चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.25 प्रतिशत घटकर 2,37,800 रुपए था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली।
सोना 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,741 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.79 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74 डॉलर प्रति औंस पर थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका की ओर से स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को ब्लॉक करने के ऐलान के बाद सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में यह 2 प्रतिशत तक गिर गया था, लेकिन दिन के दौरान इसमें रिकवरी हुई और यह फिर से 4,700 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। उन्होंने आगे कहा कि सोना 1,48,500 रुपए से लेकर 1,52,500 रुपए की रेंज में रह सकता है।
