एनएचपीसी में धूमधाम से मनी डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, श्रद्धांजलि के साथ लिया आदर्शों पर चलने का संकल्प
गुलमर्ग से फरीदाबाद तक कार्यक्रमों की श्रृंखला, अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली/फरीदाबाद: –भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एनएचपीसी में विभिन्न स्थानों पर गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एनएचपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता, विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव (हाइड्रो) मोहम्मद अफजल, निदेशक (कार्मिक) उत्तम लाल और निदेशक (तकनीकी) सुप्रकाश अधिकारी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रति योगदान को याद किया।
इसी क्रम में निगम मुख्यालय फरीदाबाद में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें निदेशक (परियोजनाएं) संजय कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) महेश कुमार शर्मा समेत एनएचपीसी एससी/एसटी एम्प्लॉइज वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रमों के दौरान वक्ताओं ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समावेशी और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव है।
एनएचपीसी परिवार ने इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर के सिद्धांतों को जीवन में उतारने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
