आज रात 12 बजे से FASTag एनुअल पास के बढ़ जाएंगे दाम, कम कीमत में ऐसे करे रिचार्ज

 आज रात 12 बजे से FASTag एनुअल पास के बढ़ जाएंगे दाम, कम कीमत में ऐसे करे रिचार्ज
नई दिल्ली। आज 31 मार्च है और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के FASTag एनुअल पास को पुरानी कीमत यानी 3 हजार रुपये में खरीदने का यह आखिरी मौका है। कल यानि 1 अप्रैल 2026 से नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ इसकी कीमत 75 रुपये बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगी। यदि आप अक्सर नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो आज रात 12 बजे से पहले नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके 75 रुपये की बचत कर सकते हैं।
FASTag एनुअल पास खरीदने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
आप इस पास को NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या Rajmarg Yatra ऐप के जरिए आसानी से ऐक्टिव कर सकते हैं।
ऑप्शनस 1: Rajmarg Yatra ऐप के जरिए (सबसे आसान तरीका)
ऐप डाउनलोड करने के लिए Google Play Store या Apple App Store से ‘Rajmarg Yatra’ ऐप डाउनलोड करें।
इसके बाद लॉगिन करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
FASTag को लिंक करें:
यदि पहले से लिंक नहीं है, तो अपने वाहन का FASTag अकाउंट ऐप के साथ जोड़ें.
एनुअल पास सेक्शन:
ऐप के होमपेज पर ‘FASTag Annual Pass’ विकल्प को खोजें।
उस वाहन को चुनें जिसके लिए आप पास खरीदना चाहते हैं और पात्रता (Eligibility) की पुष्टि करें।
ऐसे करें भुगतान: 3 हजार रुपये का भुगतान UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए पूरा करें।
ऑप्शनस 1:
NHAI/MoRTH वेबसाइट के जरिए
NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या rajmargyatra.nhai.gov.in पर जाएं। अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें। अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (VRN) और FASTag ID दर्ज करें।
सिस्टम आपके FASTag के सक्रिय होने और वाहन के विवरण की पुष्टि करेगा। ‘Pay Now’ पर क्लिक करें और 3 हजार रुपये की राशि का भुगतान करें।
एनुअल पास से जुड़ी 5 महत्वपूर्ण बातें
वैधता: यह पास 1 साल या 200 टोल क्रॉसिंग (जो भी पहले हो) के लिए मान्य है। भुगतान के बाद पास आमतौर पर 2 घंटे के भीतर आपके मौजूदा FASTag पर ऐक्टिव हो जाता है। यह सुविधा केवल गैर-व्यावसायिक (Private) कारों, जीपों और वैन के लिए है। कमर्शियल वाहनों के लिए यह मान्य नहीं है। सुनिश्चित करें कि आपका FASTag वाहन की विंडशील्ड पर सही ढंग से लगा हो और ‘ब्लैकलिस्टेड’ न हो। भुगतान सफल होने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS प्राप्त होगा।