पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण, सीएम योगी ने बताया विकास का उदाहरण  

 पीएम मोदी ने किया जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण, सीएम योगी ने बताया विकास का उदाहरण  
जेवर। पीएम मोदी ने आज शनिवार को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी जेवर पहुंचे हैं। जहां पर पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने इस दौरान एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं।  करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा हो गया। शनिवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के लोकार्पण किया तो तालियों की गडगडाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
सीएम ने कहा जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण
नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी का बहुत आभार। हम नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। जेवर एयरपोर्ट से यूपी को नई उड़ान मिलेगी। जेवर एयरपोर्ट विकास का उदाहरण है। पिछले 11-12 वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो कार्ययोजना बनी है, आज हम सबको देखने को मिल रही है। भारत के अंदर पेट्रोलियम उत्पादों का दाम नियंत्रित है। उसकी आपूर्ति स्मूथ बनाई गई है। उस पूरी व्यवस्था में अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम आसमान छूते दिख रहे हैं। भारत के पड़ोसी देशों में भी पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े हुए हैं, वहां पर अव्यवस्था का माहौल है। उन्हें अपने कार्य की अवधि को कम करना पड़ रहा है, उत्पादन को रोकना पड़ा है। जनता में कोटा सिस्टम लागू करना पड़ा है, लेकिन भारत के पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति बनाए रखना, दाम को नियंत्रित करना और कल का ऐतिहासिक निर्णय जो लिया, जिसमें पेट्रोलियम उत्पादों में एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला जो लिया, उसके लिए यूपी की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं।