पति ने एलपीजी सिलेंडर से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट,गिरफ्तार
- दिल्ली राष्ट्रीय हरियाणा
Political Trust
- March 28, 2026
- 0
- 59
- 1 minute read
गुरुग्राम। साइबर सिटी गुरुग्राम के थाना बजघेड़ा क्षेत्र में एक पति ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की एलपीजी सिलेंडर से वार करके निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
किराए के कमरे में मिला खून से लथपथ शव
जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को पुलिस को साहिब कुंज चौमा फाटक के पास एक मकान में महिला का शव होने की सूचना मिली थी। मृतका की पहचान गुंजन के रूप में हुई। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने 20 मार्च को ही सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। 24 मार्च की सुबह गुंजन का शव कमरे में खून से लथपथ मिला, जिसके बाद पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।
झगड़े के बाद आपा खो बैठा पति
पुलिस जांच और आरोपी सुनील (निवासी गांव कांचा, जिला समस्तीपुर, बिहार) से पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 23 मार्च की रात को भी दोनों के बीच तीखी कहासुनी हुई, जिससे तैश में आकर सुनील ने पास रखे छोटे गैस सिलेंडर से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चोट इतनी गंभीर थी कि गुंजन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में सुनील के जीजा जीवन की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।