मार्च में ‘विंटर’: दिल्ली-NCR में 6 दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा  तक गिरा तापमान, हवा की सेहत में सुधार

 मार्च में ‘विंटर’: दिल्ली-NCR में 6 दिन में 12 डिग्री सेल्सियस गिरा  तक गिरा तापमान, हवा की सेहत में सुधार
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मार्च में मौसम बदला, जहां गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं बारिश और कोहरे ने तापमान गिरा दिया। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। एक तरफ मार्च में जहां गर्मी का पारा बढ़ता है, तो दूसरी तरफ गुरुवार से उसके उलट बारिश होने लगी है और देखते ही देखते दिल्ली समेत एनसीआर NCR का पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट गया।
दिल्ली-एनसीआर के मौसम Delhi Weather की बात करें तो शनिवार को तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
आने वाले सप्ताह  मौसम पूर्वानुमान आने वाले 6 दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है।
दिल्ली का जामा मस्जिद कोहरे की चादर से ढकी रही। घने कोहरे के बीच ईद के अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के भीड़ इकट्ठा हुई।
पिछले तीन दिनों से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने से राजधानी के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले सबसे कम तापमान आठ मार्च, 2020 को 21.2 डिग्री दर्ज हुआ था।
इस तरह से पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। वर्षा से दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। लगभग पांच माह बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा का पूर्वानुमान नहीं है।
ग्रामीण क्षेत्रों में छाया घना कोहरा
तीन दिन से हो रही वर्षा के बाद फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। कोहरा को देखकर जनवरी और दिसंबर जैसा महीना लग रहा है। इस कोहरा से फसलों को कोई फायदा नहीं है, बल्कि इससे नुकसान है। बरसात से जो फसल भीगी हुई है वह सुख नहीं पाएगी।
अभी जिन खेतों में लावणी शुरू हो गई थी उनमें दोबारा काम शुरू होने में मौसम साफ होने के बाद तीन से चार दिन का समय लगेगा। मौसम को देखकर किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। क्योंकि कोहरा भी वर्षा का ही रूप है।
मौसम विभाग के अनुसार आज 22 मार्च तक मौसम खराब रहने की सूचना है। मौसम जब साफ हो जाएगा तो ही किसने की चिंता दूर होगी।
कोहरे से घटी विजिबिलिटी
नोएडा में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। मध्य मार्च में जनवरी जैसा घना कोहरा छा गया, जिसने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। शनिवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही, कई जगहों पर 10 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।
सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट्स और फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई। जहां मार्च में सामान्यतः गर्मी बढ़ने लगती है, वहां अब सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है।
पश्चिमी विक्षोभ से बदली स्थिति
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी यही स्थिति है, जहां बारिश के बाद घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह असामान्य परिस्थिति पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उत्पन्न हुई है, जिसने मार्च में सर्दियों जैसा माहौल पैदा कर दिया। इस कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ।