भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026: एक मंच पर आए वैश्चिक नीति निर्माता और बिजली विशेषज्ञ

 भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026: एक मंच पर आए वैश्चिक नीति निर्माता और बिजली विशेषज्ञ
नई दिल्ली। भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026,  भारत के विद्युत क्षेत्र का प्रमुख मंच है। भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संरक्षण में आयोजित यह कार्यक्रम आज 19 को यशोभूमि द्वारका नई दिल्ली में शुरू हुआ। जो कि 22 मार्च 2026 तक चलेगा। चार दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में वैश्विक नीति निर्माताओं, सीईओ, सरकारी नेताओं, बिजली विशेषज्ञों, निवेशकों, नियामकों, नवोन्मेषकों, आपूर्तिकर्ताओं और समाधान प्रदाताओं को एक साथ लाना है। ये सभी लोग बिजली उत्पादन और पारेषण से लेकर वितरण, भंडारण और स्मार्ट खपत तक, संपूर्ण बिजली मूल्य श्रृंखला में प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026, संपूर्ण विद्युत क्षेत्र की कंपनियों के लिए अपने नवीनतम नवाचारों, प्रौद्योगिकियों और समाधानों को वैश्विक ऊर्जा नेताओं, नीति निर्माताओं और निवेशकों के सामने सीधे प्रदर्शित करने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में कार्य करता है।
प्रदर्शनी मे विद्युत उत्पादन प्रौद्योगिकी, विद्युत पारेषण प्रणालियां, विद्युत वितरण एवं नियंत्रण, ऊर्जा भंडारण और बैटरी प्रौद्योगिकी, ऊर्जा दक्षता समाधान,डिजिटल समाधान नवीकरणीय और स्वच्छ ऊर्जा स्टार्टअप्स शामिल हैं। जो कि इनोवेशन को सशक्त बनाने का कार्य करेगी।