ब्लैक में मिल रहा LPG सिलेंडर, डिलीवरी से पहले आया मैसेज!
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 19, 2026
- 0
- 47
- 1 minute read
नई दिल्ली। राजधानी से लेकर पूरे एनसीआर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी के कारण लोग अतिरिक्त दाम देकर सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। पड़ताल में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें, हंगामा, फर्जी डिलीवरी मैसेज और कांग्रेस के प्रदर्शन सामने आए।
घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी शहर में चारों तरफ फैला है। कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन नहीं है लेकिन उन्हें सिलेंडर मिल जा रहा। हालांकि उन्हें तय कीमत से ज्यादा पांच हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे हैं जिनके पास कनेक्शन होने के बावजूद किल्लत के कारण ब्लैक में गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। गैस बुकिंग सिस्टम क्रैश हो गया है। अब 923 रुपये वाला गैस सिलेंडर 1700 रुपये में बिक रहा है। गैस सिलिंडर न मिलने से घरों में चूल्हे जल रहे हैं। एजेंसियों पर भीड़ लगी है। वीरवार को भी सर्वर धीमा होने के कारण लोगों को परेशानी हुई।
गैस चूल्हा मरम्मत की एक दुकान पर सिलेंडर लेने के लिए लोग खड़े मिले। जानकारी करने पर पता चला कि साढ़े चार हजार रुपये में एक एलपीजी सिलेंडर बेचा जा रहा है। मूलरूप से गोंडा के रहने वाले अरविंद ने बताया कि उन्होंने अतिरिक्त दाम में सिलेंडर लेने के लिए दो दिन पहले विक्रेता से संपर्क किया था। दो दिन बाद सिलेंडर दिए जाने की बात बोली गई है।
परचून की दुकान पर कुछ लोग गैस सिलेंडर के लिए बातचीत करते देखे। एक व्यक्ति ने बताया कि पांच हजार रुपये देने के बाद एक सिलेंडर मिला है। सुबह रुपये देने पर शाम तक सिलेंडर दिया जा रहा था। तत्काल सिलेंडर प्राप्त करने के लिए 500 रुपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं। स्थिति कुछ ऐसी है कि दाम तो समान ही थे लेकिन सिलेंडर में गैस भरी जार रही थी।
खाना बनाने के लिए किसी तरह सिलेंडर खरीदा है लेकिन कनेक्शन न होने के कारण भरवाने के लिए कालाबाजारी का शिकार होना पड़ रहा है। अतिरिक्त रुपये देकर सिलेंडर लेने के कारण तनख्वाह का कुछ भाग इसी में लग गया।
एलपीजी गैस सिलेंडर लेने के लिए गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर तड़के ही लोग कतार में लगे रहे। लोगों की लाइनों में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला
सिलेंडर पहुंचा नहीं और आ गया डिलीवरी का मैसेज
घरेलू गैस सिलेंडर के लिए फिलहाल मारामारी जारी है। एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें दिखीं। वहीं लोगों ने शिकायत की है कि घर सिलेंडर पहुंचे बिना ही मोबाइल नंबर पर डिलीवरी का मैसेज आ रहा है। रबूपुरा की गैस एजेंसी में लाइन में खड़े लोगों ने बताया कि गैस बुक किए एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन सिलिंडर अब तक नहीं पहुंचा। रामबाबू ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले बुकिंग की थी। उनके रजिस्टर्ड नंबर पर मैसेज आया कि सिलेंडर मंगलवार को ही डिलीवर हो चुका है।