अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध का असर ड्राईफ्रूट पर भी

 अमेरिका-इजराइल और ईरान के युद्ध का असर ड्राईफ्रूट पर भी
नई दिल्ली। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध का सीधा असर भारत के बाजारों पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी उछाल के बाद अब खजूर और ड्राइ फ्रूट की कीमत में भी उछाल आया है। रमजान के महीने में इनकी मांग अधिक होने के कारण बादाम, पिस्ता और खजूर जैसे ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है। व्यापारी इस बात से चिंतित हैं कि अगर युद्ध लंबा चला तो कीमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं।
युद्ध की आंच ड्राईफ्रूट तक
घंटाघर स्थित ड्राइ फ्रूट के व्यापारियों ने कहा कि रमजान के महीने में खजूर और ड्राइ फ्रूट की डिमांड बढ़ जाती है। सिर्फ गाजियाबाद जिले में कई टन खजूर की खपत हो जाती है। ऐसे में जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे खजूर और ड्राइ फ्रूट की डिमांड बढ़ रही है, लेकिन इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण इनके दामों में उछाल देखा जा रहा है।
ड्राइ फ्रूट्स के दामों में 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी
ड्राइ फ्रूट व्यापारी ने बताया, “इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध अगर नहीं थमा तो ड्राइ फ्रूट के दामों में 40 फीसदी तक बढ़ोतरी हो गई है। फिलहाल हमारे पास 20 दिन का स्टॉक उपलब्ध है। अभी हम लोगों ने ड्राइ फ्रूट के दाम मात्र 20 प्रतिशत तक ही बढ़ाए हैं, हालांकि नए ऑर्डर में दामों में बढ़ोतरी होंगी।
30 दिनों में 50 टन ड्राइ फ्रूट्स की खपत
भारत में 90 फीसदी खजूर और ड्राइ फ्रूट खाड़ी देशों से आता है, युद्ध के कारण व्यापारियों की चिंताएं बढ़ गई हैं, क्योंकि युद्ध का असर साफतौर पर ड्राइ फ्रूट बाजारों पर देखने को मिल रहा है। व्यापारियों के मुताबिक, रमजान में शहर में 30 दिनों के भीतर करीब 50 टन खजूर की खपत होती है। इसमें अधिकतर खजूर ईरान, इराक, दुबई, सऊदी अरब सहित अन्य अरब देशों से आता है।
रोजेदारों की पहली पसंद कीमीया खजूर
व्यापारियों का कहना है कि “भारतीय बाजारों में 90 प्रतिशत ड्राइफ्रूट ईरान और अफगानिस्तान से आता है, इसमें काजू, बादाम, पिस्ता और खजूर शामिल है। अचानक सप्लाई ठप्प होने से इन वस्तुओं के दामों में उछाल आया है, जबकि ईद में काजू, बादाम, पिस्ता और खजूर की मांग बढ़ जाती है। इस साल रमजान में खजूर की करीब 70 वैरायटियां उपलब्ध है, रोजेदारों की पहली पसंद कीमीया खजूर रहती है, इन विदेशी खजूर का स्वाद बेहद निराला होता है।