गोवा। गोवा में पोंडा विधानसभा उपचुनाव 9 अप्रैल को होना है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के रूप में डॉ. केतन भाटिकर को चुना है। भाटिकर पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं और हाल ही में महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि पोंडा में सकारात्मक बदलाव के लिए जनता का समर्थन मिलेगा। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अमित पटकर ने सोशल मीडिया पर भाटिकर को शुभकामनाएं दीं। वहीं, भाजपा ने अभी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। पार्टी ने नामों की सूची नई दिल्ली भेज दी है और चुनाव समिति की मंजूरी का इंतजार कर रही है।