इंदौर में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 18, 2026
- 0
- 52
- 1 minute read
इंदौर। इंदौर में बंगाली चौराहा के पास स्थित एक कॉलोनी में आज सुबह करीब 4 बजे एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे छह लोग जिंदा जल गए, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के भीतर फैल गई। बताया जा रहा है कि घर के अंदर दस से ज्यादा गैस सिलेंडर और ज्वलनशील सामग्री रखी हुई थी। आग की चपेट में आते ही सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि कम से कम 4 सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे तेज धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा और मकान का एक हिस्सा ढह गया।
हादसे के समय पुगलिया परिवार के घर में पारिवारिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण कई सदस्य और रिश्तेदार एक साथ मौजूद थे। घटना के समय अधिकतर लोग सो रहे थे, इसलिए उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। स्थिति और गंभीर तब हो गई जब बिजली कटने के बाद घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक लॉक काम नहीं कर पाए। आशंका है कि इसी वजह से लोग अंदर ही फंस गए।
राहत और बचाव कार्य जारी
सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग पूरे घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।