बिहार राज्यसभा चुनाव मतदान पूरा, परिणामों पर टिकी निगाहें
- बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 16, 2026
- 0
- 54
- 1 minute read
पटना। बिहार में राज्यसभा चुनाव के मतदान पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें परिणामों पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार, राज्य में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत तय है। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों पर छह उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार उतारे थे। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख नीतीश कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राजग के उम्मीदवारों में शामिल हैं। सत्ताधारी गठबंधन के अन्य तीन उम्मीदवारों में केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा (दोनों राज्यसभा के मौजूदा सदस्य) और भाजपा के शिवेश कुमार शामिल हैं।
वहीं राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के तीन और आरजेडी के एक विधायक ने अपना वोट नहीं डाला। इसमें कांग्रेस विधायक मनोहर प्रसाद (मनिहारी), मनोज विश्वास (फारबिसगंज) और सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा (वाल्मीकिनगर) वोट डालने नहीं पहुंचे हैं। आरजेडी के 25 विधायकों में से 24 पहले ही अपना वोट डाल चुके हैं।
