पुलिस भर्ती परीक्षा में ठगी का मामला गरमाया, 3 करोड़ की ठगी का आडियो वायरल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 16, 2026
- 0
- 39
- 1 minute read
मुजफ्फरनगर। प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा से ठीक पहले जनपद में ठगी का एक बड़ा मामला गरमा गया है। शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव निवासी ताहिर उर्फ काला प्रधान का एक सनसनीखेज ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 4 मिनट 19 सेकंड के इस ऑडियो में ताहिर कथित तौर पर यह स्वीकार कर रहा है कि उसके गिरोह ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लगभग 3 करोड़ रुपये की वसूली की थी। इस खुलासे के बाद क्षेत्र के युवाओं और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया है।
भर्ती के नाम पर लखनऊ तक पहुँचाया पैसा
वायरल ऑडियो में ताहिर उर्फ काला को यह कहते सुना जा सकता है कि भर्ती कराने के नाम पर इकट्ठा की गई भारी-भरकम रकम लखनऊ तक पहुंचाई गई थी। ऑडियो में एक पीड़ित युवक ठग से अपने पैसे वापस मांग रहा है और अपनी नाराजगी जता रहा है, जिसके जवाब में ताहिर बहानेबाजी करते हुए रकम लौटाने का भरोसा दिला रहा है। बताया जा रहा है कि यह ठगी पुलिस भर्ती में चयन का झांसा देकर की गई थी, लेकिन जब अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ, तो उन्होंने दबाव बनाना शुरू कर दिया।

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- ‘थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा’ ऑडियो वायरल होने के बाद जब पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया गया, तो बुढ़ाना के क्षेत्राधिकारी (CO) गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, यह ऑडियो करीब दो साल पुराना प्रतीत हो रहा है, जिसे अब दोबारा वायरल किया गया है। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए ऑडियो की सत्यता और ठगी के दावों की जांच कर रही है।