नई दिल्ली। संसद परिसर में सोमवार को अचानक सुरक्षा सायरन बजने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब संसद के एंट्री गेट पर लगा एक बूम बैरियर अचानक नीचे गिर गया। बैरियर के गिरते ही वहां लगा ऑटोमैटिक सुरक्षा सायरन जोर-जोर से बजने लगा। इसके बाद सुरक्षा कारणों से परिसर में गाड़ियों की एंट्री कुछ देर के लिए रोक दी गई। बजट सत्र के दौरान हुई इस घटना से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।