चेन्नई में डकैती का आरोपी शातिर बदमाश थोप्पई गणेश एनकाउंटर में ढेर

 चेन्नई में डकैती का आरोपी शातिर बदमाश थोप्पई गणेश एनकाउंटर में ढेर
चेन्नई। चेन्नई के माधवराम राउंडटाना के पास सोमवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ में शातिर बदमाश थोप्पई गणेश एनकाउंटर किया। यह बदमाश पुझल इलाके में हुई एक बड़ी डकैती के मामले में मुख्य आरोपी था। मामले जब पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और वहां से भागने लगा। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी 2026 की सुबह करीब 5:40 बजे पुझल के महावीर गार्डन स्थित विजयकुमार के घर में डकैती हुई थी। छह नकाबपोश बदमाश रसोई के पिछले दरवाजे से घर के अंदर घुसे थे। बदमाशों ने घरवालों को चाकू दिखाकर डराया और वहां से 25 लाख रुपये नकद, सोने के 15 आभूषण और हीरे की बालियां लूट लीं। लूट के बाद सभी बदमाश कार से फरार हो गए थे। इस घटना में वसंत नाम की महिला को मामूली चोट भी आई थी।