कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के सिलचर में हजारों करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद राज्य की जनता को संबोधित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री बंगाल रवाना हुए। पीएम मोदी का असम और बंगाल दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इस राज्य में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं। प्रधानमंत्री ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित किया और करीब 18680 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्या किया। इससे पहले कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी दल- भाजपा के कार्यकर्ताओं की झड़प की खबर भी सामने आई। प्रधाननमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोलकाता में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, बंदरगाह और जल परिवहन की भूमिका अहम और निर्णायक है। दशकों तक पूर्वी भारत की इस क्षमता की उपेक्षा की गई। हालांकि, आज जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति के नए रास्ते खोल रहे हैं। कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं। वर्तमान में हल्दिया डॉक कॉम्पलेक्स का मशीनीकरण चल रहा है। इस पहल से माल ढुलाई में तेजी आएगी।