15 मार्च से ईंधन अधिभार लगाएगी आकासा एयरलाइन

 15 मार्च से ईंधन अधिभार लगाएगी आकासा एयरलाइन
नई दिल्ली। अकासा एयर ने घोषणा की है कि 15 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के टिकटों पर ईंधन अधिभार (फ्यूल सरचार्ज) लगाया जाएगा। एयरलाइन के अनुसार, यह अतिरिक्त शुल्क घरेलू उड़ानों के टिकटों पर 199 रुपये से 1,300 रुपये तक होगा। इस कदम से यात्रियों को अब अपनी यात्रा के लिए अधिक भुगतान करना होगा। पिछले कुछ समय से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसका सीधा असर विमानन कंपनियों के परिचालन लागत पर पड़ रहा है। ईंधन लागत विमानन कंपनियों के कुल खर्च का एक बड़ा हिस्सा होती है। इस अधिभार का उद्देश्य बढ़ती परिचालन लागत के बोझ को कम करना है। यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस अतिरिक्त शुल्क का ध्यान रखना होगा। यह अधिभार टिकट की मूल कीमत के अतिरिक्त होगा। एयरलाइन ने कहा कि वह बाजार की स्थितियों की लगातार निगरानी करती रहेगी।