युद्ध से दहला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1758 अंक गिरा; निफ्टी 531 अंक नीचे

 युद्ध से दहला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1758 अंक गिरा; निफ्टी 531 अंक नीचे

मुंबई। ईरान के साथ चल रही जंग के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 1758 अंकों की गिरावट देखी गई जबकि निफ्टी  531 अंक नीचे गिरा है।  
ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। बुधवार, 4 मार्च 2026 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत दबाव के साथ हुई। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण निवेशकों में घबराहट दिखी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 1,758 अंक (2.19%) गिरकर 78,480 के स्तर पर आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी 531 अंक (2.13%) टूटकर 24,334 के आसपास कारोबार करता दिखा।
सेंसेक्स के शेयरों में एलएंडटी, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, अडानी पोर्ट्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। वहीं इंफोसिस, एचसीएल टेक और टीसीएस बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। तेल कीमतों में तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड करीब 0.87% चढ़कर 82.11 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।