होली के मौके पर मथुरा, काशी और अयोध्यावासी रंगों से सराबोर, उल्लास मस्ती में टोलियां
लखनऊ। होली की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मना रही है। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा। उधर, शाहजहांपुर में रंगों की फुहार और उल्लास के बीच बुधवार को छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकलेगा।
मथुरा, वाराणसी, अयोध्या सहित पूरा प्रदेश होली के रंग में रंग गया है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ लोग मस्ती में झूम रहे हैं।
, फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मना रही। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना हो गया। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है। आज बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रंग, रस और राग का उल्लास छाया रहेगा।
द्धालु बाबा के साथ होली खेल रहे हैं और उन्हें भजन और होली गीत सुना रहे। होली पर बुधवार को देवाधिदेव की नगरी अपने अंदाज में है।सुबह ही लोग मैदागिन से ढोल मजीरा बजाते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और अबीर-गुलाल खेलने के साथ बाबा को भजन और होली गीत सुना रहे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में टेसू यानी पलाश के फूलों के बने रंगों से होली खेली गई। काशी की होली पर होली बरात निकालने की भी परंपरा है। घोड़े पर अड़भंगी स्वरूपों में बाबा दिखेंगे। खासकर युवाओं की टोलियां बरात के साथ भांग व ठंडई छान व अबीर गुलाल से सराबोर होंगे।
