खेल उद्यमियों से ऑनलाइन जुड़ेंगे पीएम, बजट में 500 करोड़ का प्रावधान
- दिल्ली राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- March 3, 2026
- 0
- 60
- 1 minute read
मेरठ। केंद्रीय बजट में खेल उद्योग को 500 करोड़ देने की बात कही गई है। ये रुपया किस मद में कहां खर्च किया जाएगा, इसके बारे में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्यमियों को बताएंगे। पीएम के साथ होने वाले संवाद को लेकर उद्यमियों में उत्साह है।
शहर के खेल उद्योग को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्रीय बजट में खेल उद्योग को 500 करोड़ देने का प्रावधान किया गया है। धनराशि किस मद में खर्च की जाएगी, इस बारे में जानकारी देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी उद्यमियों के साथ मंगलवार को ऑनलाइन जुड़ेंगे। स्पोर्ट्स गुड्स प्रमोशन काउंसिल के चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि इस वेबिनार में मेरठ के खेल उद्यमी अपना पक्ष रखेंगे।
उन्होंने कहा कि पीएम मेरठ के खेल उद्योग को विस्तार और शीर्ष स्तर पर पहुंचाने के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं। ऐसे में उद्योग जगत को भी अपने स्तर पर कार्य करना चाहिए। सुमनेश अग्रवाल ने कहा कि उद्योग जगत की कुछ समस्याएं हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर अहम है। विश्व भर के लोग मेरठ आते हैं लेकिन हम बेसिक सुविधा नहीं दे पाते हैं। पीएम के सामने इस विषय को प्रमुखता से रखा जाएगा। हमें उद्योग विस्तार के लिए भूमि नहीं है। उद्यमी सक्षम हैं लेकिन उन्हें भूमि सुरक्षा के साथ दी जाए।