यूएई-सऊदी से भारत के लिए स्पेशल उड़ानें शुरू
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 3, 2026
- 0
- 53
- 1 minute read
नई दिल्ली। पश्चिमी एशिया में जारी अनिश्चित हालात के बीच यूएई-सऊदी में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संकट के बीच घर लौटने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों की घोषणा की है।
पश्चिमी एशिया में जारी अनिश्चित हालात के बीच यूएई-सऊदी में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। संकट के बीच घर लौटने का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने विशेष उड़ानों की घोषणा की है। एयरलाइन तीन मार्च से और उसके बाद कुछ दिनों तक विशेष उड़ानें संचालित करेगी। इन स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए फुजैराह को दिल्ली, मुंबई (दो उड़ानें) और कोच्चि से जोड़ा जाएगा। इससे यूएई-सऊदी में फंसे भारतीय यात्रियों को सीधे अपने शहरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।
निजी एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने स्पष्ट किया है, चार मार्च से फुजैराह दिल्ली और फुजैराह मुंबई, पांच मार्च को फुजैराह मुंबई के बीच नियमित निर्धारित उड़ानें भी दोबारा शुरू कर दी जाएंगी। इससे यात्रियों को स्थायी रूप से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी। विशेष उड़ानों के संचालन के बाद अब शेड्यूल्ड सेवाएं भी सामान्य रूप से चलने लगेंगी। यानी इमरजेंसी व्यवस्था के साथ साथ नियमित उड़ानें भी जल्द पूरी तरह पटरी पर लौट आएंगी। एयरलाइन ने कहा है,इस मुश्किल समय में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित घर पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही ये विशेष इंतजाम किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर आगे भी ऐसी विशेष सेवाएं चलाई जा सकती हैं, ताकि किसी भी भारतीय को परेशानी न हो।