बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी की गोली मारकर की हत्या

 बहन के प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने प्रेमी की गोली मारकर की हत्या
मथुरा। मथुरा जिले में प्रेम-प्रसंग से नाराज भाई ने 29 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से आहत किशोरी ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में मथुरा से आगरा रेफर किया गया है।
नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सुहागपुर में मंगलवार सुबह ‘ऑनर किलिंग’ के प्रयास और हत्या की एक सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया। बहन से प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने से आगबबूला एक भाई ने गांव के ही युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस खूनी खेल के कुछ ही देर बाद, घटना से आहत होकर किशोरी ने भी फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे गंभीर हालत में मथुरा रेफर किया गया है। जहां हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर किया गया है।मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि सुहागपुर निवासी 29 वर्षीय शादीशुदा युवक अर्जुन पुत्र सुरेश का गांव की ही एक नाबालिग किशोरी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी किशोरी के भाई भोला को हुई, तो उसने अर्जुन को खत्म करने की साजिश रच डाली। मंगलवार सुबह जब अर्जुन अपने साथियों के साथ गांव के मंदिर के पास बैठा था, तभी भोला वहां पहुंचा और उसे बातचीत के बहाने पास ही स्थित पथवारी मंदिर की ओर ले गया। वहां पहुंचते ही भोला ने तमंचे से अर्जुन के सीने में गोली उतार दी। गोली लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गया।