अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला : 25 से अधिक चौकियों पर कब्जा, 100 से अधिक सैनिक ढेर
- दिल्ली राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 3, 2026
- 0
- 78
- 1 minute read
काबुल। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर पांच दिनों से युद्ध जारी है। अफगान सेना ने पाकिस्तान की 25 से ज्यादा चौकियों पर कब्जा करने और 100 से अधिक लोगों को मारने का दावा किया है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच डूरंड लाइन पर पिछले पांच दिनों से जंग जारी है। इस बीच अफगान सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के हवाई हमलों का कड़ा जवाब देते हुए पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले किए हैं। अफगान रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उनकी सेना ने 2,600 किलोमीटर लंबी सीमा के पास कई जरूरी पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इन हमलों में काबुल से जुड़े इलाके, खोस्त का अली-शेर जिला, जलालाबाद और कंधार के सीमावर्ती क्षेत्र शामिल हैं।
सैन्य चौकियों पर नियंत्रण का क्या दावा
दोनों देशों के बीच यह तनाव तब और बढ़ गया जब पाकिस्तान ने 21-22 फरवरी को अफगानिस्तान के अंदर कथित आतंकी कैंपों पर हमले किए थे। इसके जवाब में अफगान सेना ने आक्रामक रुख अपनाया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक, उनकी सेना ने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक और शोराबक जिलों में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को अपने नियंत्रण में ले लिया है। स्पिन बोल्डक में तीन चौकियों पर कब्जा करने के दौरान तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और एक सैनिक को अफगान सेना ने पकड़ लिया। इसके अलावा, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज ने बताया कि अली-शेर जिले में भी दो पाकिस्तानी पोस्ट अब अफगान सेना के कब्जे में हैं।