West Asia Crisis: अमेरिकी दूतावास ने कहा- अपने नागरिकों को बाहर निकालने में नहीं कर सकते मदद
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- March 3, 2026
- 0
- 53
- 1 minute read
यरूशलम। इस्राइल में सुरक्षा कारणों से अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को घरों में रहने का निर्देश दिया है। दूतावास अभी नागरिकों को निकालने में असमर्थ है। हालांकि, इस्राइली सरकार ताबा बॉर्डर के लिए बसें चला रही है। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर इन विकल्पों का उपयोग कर सकतें हैं।
पश्चिम एशिया में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी दूतावास ने अपने नागरिकों को निकालने में मदद करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इस्राइल में स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में लिखा है कि इस्राइल से अमेरिकी नागरिकों को निकालने या उनकी वापसी में सीधी सहायता करने की स्थिति में फिलहाल अमेरिकी दूतावास नहीं है।
दूतावास ने क्या कहा?
पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात को देखते हुए इस्राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को घरों में ही रहने की सलाह दी है। अगले आदेश तक उन्हें अपने आवास के आसपास ही सुरक्षित रहने को कहा गया है। हालांकि जो लोग देश छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए कुछ विकल्प दिए गए हैं। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने दो मार्च से ताबा बॉर्डर के लिए बस सेवा शुरू की है। इस बस में जगह पाने के लिए यात्रियों को मंत्रालय के फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
सुरक्षा की गारंटी देने से किया इनकार
अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि वह पर्यटन मंत्रालय की शटल सेवा के संबंध में कोई सिफारिश (समर्थन या विरोध) नहीं कर सकता। यदि आप प्रस्थान के लिए इस विकल्प का उपयोग करना चाहते हैं, तो अमेरिकी सरकार आपकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती। यात्री अपनी जिम्मेदारी पर ही इस विकल्प को चुनें। जो लोग जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे बस से एलाट जा सकते हैं। वहां से टैक्सी लेकर यित्जाक राबिन बॉर्डर तक पहुंचा जा सकता है।