युद्ध के बीच ईरान में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.3
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- March 3, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
तेहरान। ईरान का अमेरिका और इस्राइल के साथ भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच मंगलवार को ईरान के दक्षिणी हिस्से में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, यह भूकंप दक्षिणी ईरान के गेराश शहर के पास आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे था। अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक किसी बड़े नुकसान या जानमाल के हानि की कोई खबर नहीं है। हालांकि, जंग के बीच आए इस भूकंप ने लोगों को दहशत में ला दिया।
इस बीच, अमेरिका ने संकेत दिए हैं कि यह लड़ाई लंबी चल सकती है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान को 4 से 5 हफ्तों से भी ज्यादा समय तक जारी रखने की क्षमता है। खामेनेई की मौत के बाद से ही अमेरिकी और इस्राइली सेनाएं लगातार ईरान के सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमले कर रही हैं।
ईरान और उसके सहयोगी गुटों ने भी हमलों का कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने इस्राइल, पड़ोसी खाड़ी देशों और दुनिया के लिए अहम तेल और गैस सप्लाई केंद्रों पर जवाबी हमले किए हैं। इन हमलों से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और एक लंबी जंग की आशंका बढ़ गई है। हवाई यात्रा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।
हमले पर नेतन्याहू की सफाई
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले के फैसले का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान नई परमाणु सुविधाएं बना रहा था। उन्होंने कहा कि इनके बनने के बाद ईरान के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम पर हमला करना नामुमकिन हो जाता। हालांकि, उन्होंने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।