यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और इको कार में टक्कर, छह लोगों की मौत 10 घायल

 यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस और इको कार में टक्कर, छह लोगों की मौत 10 घायल
सादाबाद। हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली अंतर्गत गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक निजी डबल डेकर बस ने एक इको कार में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में इको में सवार 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जबकि मौके पर छह लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। मृतकों के शव को जिला अस्पताल ले जाया गया है। जबकि घायलों को उपचार के लिए खंदौली थाना क्षेत्र के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक निजी डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की तरफ जा रही थी तो इसी दौरान सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के निकट यमुना एक्सप्रेसवे पर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इको में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके पर कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। इको में सवार सभी लोग दिल्ली से राजाखेड़ा राजस्थान की तरफ जा रहे थे।
हादसे में मारे गए लोगों में दिनेश,
सुनीता, विजय बघेल,पिंकी बघेल आदि शामिल हैं। हादसे में घायल हुए लोगों में मनोज, रानी, जयदीप, इको वैन चालक वीरेंद्र और आर्यन इत्यादी शामिल हैं।