ईरान पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की, भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन खोली
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- February 28, 2026
- 0
- 57
- 1 minute read
तेल अवीव। अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया है। तेहरान में कई धमाके हुए हैं, जिसके बाद इस्राइल में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कारवाई शुरू कर दी है। ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई जगहों को निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में एक साथ 30 जगहों पर राकेट दागे गए हैं। इस तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इस्राइल में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक जरूरी सलाह जारी की है।
इस्राइल की सेना ने ईरान पर एक के बाद एक कई राकेट दागे हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल में लगातार सायरन बज रहे हैं और मिसाइल हमलों की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने ईरान की राजधानी तेहरान में तेज धमाकों की आवाजें सुनी हैं।
भारतीयों के लिए जरूरी सलाह जारी
क्षेत्र में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इस्राइल में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय बहुत सावधानी बरतें और हर समय सतर्क रहें। भारतीय नागरिकों को इस्राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए एयर इंडिया का बड़ा फैसला
जंग की स्थिति के बीच कई देशों ने अपने हवाई क्षेत्र को उड़ानों के लिए बंद कर दिया है। इसका असर दुनिया भर की एयरलाइंस पर पड़ रहा है। एयर इंडिया ने भी दिल्ली से तेल अवीव जा रही फ्लाइट को बीच रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। एयर इंडिया ने शनिवार को बताया कि उसकी दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया है। यह फैसला इस्राइल के हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद लिया गया। एयरलाइन के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि फ्लाइट को मुंबई में सुरक्षित उतार लिया गया है।