कल एक मार्च से हो रहे कई अहम बदलाव डालेगे आपकी जेब पर असर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 28, 2026
- 0
- 65
- 1 minute read
नई दिल्ली। प्रत्येक महीने की तरह इस बार भी महीने की शुरुआत कुछ नए नियमों और अपडेट्स के साथ होने जा रही है, लेकिन 1 मार्च 2026 कई मायनों में खास माना जा रहा है। इस बार होने वाले बदलाव सिर्फ खर्च या कीमतों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि आपके मोबाइल इस्तेमाल, बैंकिंग सिस्टम और ट्रेन यात्रा जैसे रोजमर्रा के कामों पर भी सीधा असर डाल सकते हैं। अगर आप डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, एलपीजी सिलेंडर लेते हैं या अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो इन नए नियमों और अपडेट्स की जानकारी रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आपकी सुविधा और बजट दोनों को प्रभावित कर सकती है।
मैसेजिंग एप्स को लेकर बदलाव?
सबसे ज्यादा चर्चा मैसेजिंग एप्स को लेकर हो रही है। नए सिम-बाइंडिंग नियमों के तहत व्हाट्सएप, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स को एक्टिव सिम कार्ड से जोड़कर रखने की व्यवस्था सख्त की जा सकती है। ऐसे में अगर आपका सिम बंद है, निष्क्रिय है या फोन से निकाल दिया गया है, तो इन एप्स का इस्तेमाल सीमित या प्रभावित हो सकता है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य सिम स्वैप, फर्जी अकाउंट और डिजिटल फ्रॉड पर रोक लगाना बताया जा रहा है, जो हाल के वर्षों में तेजी से बढ़े हैं।
क्या है सिम-बाइंडिंग नियम?
नए नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपका व्हाट्सएप अकाउंट बना है, वही सिम कार्ड (SIM Card) आपके फोन में एक्टिव रहनी चाहिए। अगर वह सिम फोन से हटा दी जाती है या निष्क्रिय हो जाती है, तो एप उस डिवाइस पर काम करना बंद कर देगा।
अब तक यूजर्स 6 अंकों का ओटीपी डालकर लॉगिन कर लेते थे और बाद में सिम की मौजूदगी चेक नहीं होती थी। लेकिन नए नियम के बाद एप को समय-समय पर यह सुनिश्चित करना होगा कि नंबर सक्रिय है और उसी फोन में मौजूद है।