विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक्शन में आई पुलिस ने शुरू की संदिग्धों की तलाश

 विदेशी महिला से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, एक्शन में आई पुलिस ने शुरू की संदिग्धों की तलाश
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इस घटना की वजह से भारत में पर्यटकों की सुरक्षा के मुद्दे पर एक बार फिर से चर्चा छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
महाराष्ट्र के मुंबई में एक विदेशी महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया। विदेशी महिला ने पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दो लोगों पर आरोप लगाए हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। घटना दक्षिण मुंबई में हुई, जहां दो अज्ञात व्यक्तियों पर कथित तौर पर महिला का पीछा करने और बार-बार मना करने के बावजूद तस्वीरें लेने का प्रयास करने का आरोप है।