वर्तिका शुक्ला ने जीसीपीएल के प्रबंध निदेशक से की मुलाकात, भविष्य की संभावनाओं पर हुई चर्चा
नई दिल्ली: इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (C&MD) सुश्री वर्तिका शुक्ला ने गुजरात केमिकल पोर्ट लिमिटेड (GCPL) के प्रबंध निदेशक हेमंत देसाई से मुलाकात कर वर्तमान सहयोग तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक के दौरान दोनों संगठनों के बीच चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा रसायन एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में अवसंरचना विकास को और सुदृढ़ करने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया।
ईआईएल वर्तमान में जीसीपीएल के लिए एथिलीन टैंक एवं उससे संबंधित सुविधाओं हेतु ईपीसीएम (EPCM) सेवाएं प्रदान कर रहा है। यह सहयोग सुरक्षित, विश्वसनीय और विश्वस्तरीय पोर्ट एवं रासायनिक अवसंरचना के विकास के प्रति ईआईएल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
ईआईएल इंजीनियरिंग उत्कृष्टता और एकीकृत परियोजना प्रबंधन के माध्यम से देश की महत्वपूर्ण ऊर्जा एवं रासायनिक अवसंरचना को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
