इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया

 इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया
नई दिल्ली। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इंग्लैंड के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने शतक लगाया, जिससे टीम लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक कर सकी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में आठ विकेट पर 166 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए ब्रूक ने सर्वाधिक 100 रन बनाए जिससे टीम ने सुपर आठ में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
पहली टीम सेमीफाइनल में पहुंची
इंग्लैंड ने इस तरह सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जबकि पाकिस्तान के लिए आगे की राह बेहद कठिन हो गई है। पाकिस्तान का पिछला मुकाबला बारिश में धुल गया था और अब उसका एक मैच शेष है। अगर पाकिस्तान की टीम ये मुकाबला जीत भी लेती है तो उसके तीन ही अंक होंगे। वहीं, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका होगा। इंग्लैंड के लिए ब्रूक के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
इंग्लैंड की सर्वाधिक बार लगातार टी20 विश्व कप के पहुंचने सेमीफाइनल वाली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार ऐसा किया है। उसने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ा। पाकिस्तान और श्रीलंका ने लगातार चार बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। इंग्लैंड की टीम 2016, 2021, 2022, 2024 और 2026 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है।