समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई ने लविवि घेरा, एबीवीपी भी मैदान में
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 23, 2026
- 0
- 52
- 1 minute read
लखनऊ। राजधानी में छात्र लविवि स्थित जर्जर लाल बारादरी को खुलवाने की जिद पर अड़े हैं। जबकि, लविवि प्रशासन ने इसे क्षतिग्रस्त और असुरक्षित घोषित किया है।
राजधानी लखनऊ में लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर स्थित जर्जर लाल बारादरी के दरवाजों को बंद कराने के निर्णय के विरोध में समाजवादी छात्रसभा और एनएसयूआई छात्रों का विरोध सोमवार को भी जारी रहा। यह लोग नारेबाजी करते हुए हंगामा करते है। उधर, एबीवीपी कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए। वह लोग जय शिवाजी, जय भवानी करे नारे लगाते रहे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
लविवि में जर्जर लाल बारादरी मामले में एबीवीपी के छात्रों ने लगाए जय शिवाजी, जय भवानी के नारे
लविवि में जर्जर लाल बारादरी मामले में एबीवीपी के छात्रों ने लगाए जय शिवाजी, जय भवानी के नारे।
लविवि प्रशासनिक भवन के गेट पर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि विश्विद्यालय पठन-पाठन की जगह है। यहां समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई से जुड़े छात्र जानबूझकर एक पुराने जर्जर भवन को मस्जिद बताकर नमाज अदा करने की जिद पर अड़े हैं। यहां का माहौल खराब किया जा रहा है।
समाजवादी छात्रसभा और एनएसयूआई छात्र विवि के प्रशासनिक भवन का घेराव करके नारेबाजी कर रहे हैं। उनकी जिद है कि जल्द से जल्द जर्जर घोषित बारादारी को खोला जाए। लविवि प्रशासन ने जर्जर लाल बारादरी भवन को क्षतिग्रस्त और असुरक्षित घोषित करते हुए इसमें प्रवेश व किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी है। कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से यहां चेतावनी होर्डिंग भी लगाए गए हैं।