पूर्वोत्तर की छात्राओं से अभद्रता, जान से मारने की धमकी का आरोप
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 23, 2026
- 0
- 65
- 1 minute read
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में रहने वाली पूर्वोत्तर की तीन छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाली इन छात्राओं ने पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ नस्ली टिप्पणी, अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर में रहने वाली पूर्वोत्तर की तीन छात्राओं के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। कॉलेज में पढ़ने वाली इन छात्राओं ने पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ नस्ली टिप्पणी, अभद्र भाषा का प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दक्षिण जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, मालवीय नगर में एक इमारत की चौथी मंजिल के फ्लैट में ये छात्राएं रहती हैं। इसी इमारत की तीसरी मंजिल पर आरोपी हर्ष सिंह, उसकी पत्नी रूबी जैन और उनका परिवार रहता है। छात्राओं के अनुसार, 20 फरवरी को वे अपने फ्लैट में एसी लगवा रही थीं। इसी दौरान धूल-मिट्टी हर्ष के फ्लैट में गिरने लगी। हर्ष ने इसका विरोध किया और दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। आरोपी हर्ष सिंह पीआर कंपनी में काम करने के अलावा यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है। पुलिस ने वायरल वीडियो को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।