मेरठ मेट्रो ट्रेन की किराया सूची जानी, अधिकतम किराया 210 और न्यूनतम 20 रुपये निर्धारित
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- February 22, 2026
- 0
- 92
- 1 minute read
मेरठ। नमो भारत सेवाएं दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक, सराय काले खां, न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ, मेरठ साउथ स्टेशनों पर उपलब्ध होंगी। मेरठ साउथ, परतापुर, रिठानी, शताब्दी नगर, ब्रम्हपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैसाली, बेगमपुल, एमईएस कॉलोनी, डौरली, मेरठ नॉर्थ और मोदीपुरम स्टेशनों पर मेरठ मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होगी।
एनसीआरटीसी ने आरआरटीएस कॉरिडोर के पूरे रूट का किराया सूची जारी कर दी है। जारी किराया सूची के अनुसार दिल्ली के सरायकाले खां नमो भारत स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम नमो भारत स्टेशन तक यात्रियों को 210 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं नमो भारत ट्रेन में प्रीमियम कोच में सफर करने पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त किराया देना होगा। नमो भारत में कम से कम टिकट 20 रुपये और अधिक से अधिक 210 रुपये निर्धारित किया गया है।
मेरठ से गाजियाबाद तक किराया 120 रुपये
मेरठ भैसाली रोडवेज बस स्टैंड और मेरठ बेगमपुल से गाजियाबाद का किराया 120 रुपये होगा। प्रीमियम कोच में 20 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज के साथ 144 रुपये का टिकट की दर तय की गई है। मेरठ से गाजियाबाद तक रोडवेज बस का टिकट 110 रुपये है। जबकि बसों में करीब 1 घंटा अतिरिक्त समय लगता है। वहीं अगर नमो भारत ट्रेन से यात्रा की जाए तो इसमें 10 रुपये रोडवेज बस से अतिरिक्त यानी 120 रुपये का टिकट लेना होगा। जबकि नमो भारत ट्रेन से गाजियाबाद तक पहुंचने में समय भी कम लगेगा।
दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के लिए गेम चेंजर
नमो भारत ट्रेन केवल साहिबाबाद से मेरठ साउथ के बीच 55 किमी के हिस्से में चल रही थी। लेकिन रविवार को शेष बचे 27 किमी के हिस्से(मेरठ साउथ से मोदीपुरम और न्यू अशोक नगर से सराय काले खां) को भी जोड़ दिया गया है। करीब 30,274 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह प्रोजेक्ट न केवल मेरठ बल्कि गाजियाबाद और दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।