आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी: पीएम मोदी
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- February 22, 2026
- 0
- 50
- 1 minute read
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो का हरी झंडी दिखाकर लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने मेरठ के मोहिउद्दीनपुर में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “बाबा औघड़नाथ की इस पावन धरती पर विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के लिए नई क्रांति को ऊर्जा मिल रही है। आज पहली बार एक मंच से नमो भारत रैपिड रेल और मेट्रो सेवा का एक ही दिन शुभारंभ हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि नमो भारत और मेरठ मेट्रो ट्रेन विकसित भारत की कनेक्टिविटी की शानदार झांकी है। शहर के भीतर के लिए मेट्रो और ट्वीन सिटी के विजन को गति देने के लिए नमो भारत जैसी आधुनिक ट्रेन का काम हुआ है।”
कांग्रेस पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला सांसदों को भेज सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। क्या आप इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। पीएम ने कहा कि कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात से मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना की है। मैं इसके लिए उन सभी दलों का आभार व्यक्त करता हूं।
एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं था। ये देश का और इसके सम्मान का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने परसों सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए। इतनी पुरानी पार्टी के नेता लाजने के बजाय वेशर्मी के साथ गाजते हैं। ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया, कितनी दरिद्र हो गई है। कांग्रेस तो अपने देश को बदनाम करने में जुटी है।”
कांग्रेस देश की सफलता को पचा नहीं पा रही
पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। लेकिन देश में कांग्रेस सहित कुछ अन्य राजनीतिक दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। कांग्रेस ने एआई इपेक्ट समिट को अपनी नंगी और गंदी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेसी नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी।