नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, प्रधानमंत्री ने नमो भारत ट्रेन में सफर के दौरान की स्कूली बच्चों से बात

 नमो भारत और मेरठ मेट्रो को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, प्रधानमंत्री ने नमो भारत ट्रेन में सफर के दौरान की स्कूली बच्चों से बात
मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मेरठ में नमो भारत और मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिकारियों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने भी पीएम मोदी के साथ नमो भारत में सफर किया। लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन किया। 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए शुरू हो गया है। करीब 82.15 किलोमीटर (70 किमी एलिवेटेड और 12 किमी भूमिगत) लंबाई वाली नमो भारत और मेरठ मेट्रो परियोजना लगभग 30,274 करोड़ रुपये में तैयार हुई है।
अपने तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शताब्दी नगर स्थित नमो भारत स्टेशन पहुंचे। जहां से उन्होंने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को रवाना किया। इसके बाद एक अलग नमो भारत में प्रधानमंत्री और सूबे मुख्यमंत्री नमो भारत मेरठ दक्षिण स्टेशन तक गए। इस नमो भारत ट्रन में पीएम मोदी, सीएम योगी सहित 17 लोग सवार थे। जिनमें पांच स्कूली बच्चे, चार एमबीबीएस स्टूडेंट, पांच सफाईकर्मी और तीन दिल्ली के उद्यमी शामिल थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत करते हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरठ दक्षिण स्टेशन से सीधे जनसभा स्थल पर मोहिउद्दीनपुर पहुंचे।
प्रधानमंत्री ने मेरठ में लगभग 12,930 करोड़ रुपये की अलग-अलग विकास की परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मेरठ के उनके क्रांतिकारी दौरे पर दिल से स्वागत और बधाई, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।