दिल्ली-एनसीआर में बादलों का डेरा, कई जगह बूंदा बांदी से बदला मौसम
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 18, 2026
- 0
- 28
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम पलट गया है। फरवरी में ही तेज गर्मी झेल रहे पूरे इलाके को बादलों ने घेर लिया है, कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई है। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार को मौसम के अधिक खराब रहने की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राजधानी के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बूंदाबांदी देखने को मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी की खबरें आ रही हैं। वहीं, मौसम विभाग ने नोएडा में भी बारिश की संभावना जताई। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में फरवरी महीने में चटख धूप से तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। इससे फरवरी के महीने में ही मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा। मंगलवार को आसमान साफ रहा और दिन भर तेज धूप निकली रही। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 30.9 और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 32 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 12.2, आया नगर में 13.8, लोधी रोड में 12.6 और पालम में 15.3 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।
हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश से तापमान में ज्यादा कमी नहीं देखी जाएगी। लेकिन, 18 और 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं, 18 फरवरी को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही, 19 से लेकर 22 फरवरी को अधिकतम तापमान

24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। वहीं, 20 और 21 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। इसके बाद भी इसमें बढ़ोतरी जारी रहेगी। इसके बाद 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। इस हफ्ते मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा।