भारत में कल 19 फरवरी से रमजान माह की शुरूआत

 भारत में कल 19 फरवरी से रमजान माह की शुरूआत
नई दिल्ली। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान का इंतजार खत्म हो गया है। सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 17 फरवरी 2026 की रात चांद दिखने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही वहां शाबान का महीना समाप्त हो गया है और हिजरी संवत 1447 के रमजान महीने का आगाज हो गया है। सऊदी अरब में आज रात से ही मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज शुरू हो गई है और बुधवार, 18 फरवरी को वहां पहला रोजा रखा जाएगा।
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को ही नागरिकों से अपील की थी कि जो कोई भी नंगी आंखों या दूरबीन से चांद देखे, वह तुरंत नजदीकी अदालत में अपनी गवाही दर्ज कराए। मंगलवार शाम गवाही मिलने के बाद कोर्ट ने रमजान की शुरुआत का ऐलान किया। मक्का और मदीना समेत पूरे सऊदी अरब में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है और इबादत का दौर शुरू हो चुका है।