वायदा कारोबार में सोना और चांदी के दाम धड़ाम, जाने भाव
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 10, 2026
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज मंगलवार को सोने के वायदा भाव 1,57,300 रुपये प्रति दस ग्राम जबकि चांदी के भाव 2,57,700 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार कर रहे हैं।
सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव मंगलवार (10 फरवरी) को गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 1,57,300 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,57,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रही है।
सोने की कीमतें डाउन
सोने का वायदा भाव शुरुआत गिरावट के साथ खुला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 2,065 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,58,066 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 776 रुपये की गिरावट के साथ 1,57,290 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,58,070 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,56,001 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी भी फिसली
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 2,623 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,997 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,62,620 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,905 रुपये की गिरावट के साथ 2,57,715 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,60,527 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,59,997 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।