फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर हादसे में तीन छात्रों की मौत, कार के चिथड़े उड़े
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- February 10, 2026
- 0
- 46
- 1 minute read
फगवाड़ा। पंजाब के फगवाड़ा में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन छात्रों की मौत हो गई। तीनों एलपीयू के छात्र थे। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
फगवाड़ा-लुधियाना हाईवे पर गांव चाचोकी के नजदीक भीषण सड़क हादसा हुआ है। कार और टाटा 407 (ट्रक) के भी आमने-सामने भयानक टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के चिथड़े उड़ गए। मृतकों की पहचान साहिल मोहम्मद पुत्र कश्मीर मोहम्मद, दलजीत भट्टी पुत्र अवतार चंद और अरमान मेहमी पुत्र देस राज मेहमी निवासी मुठड्डा कलां, थाना फिल्लौर जिला जालंधर के रूप में हुई है। तीनों युवक फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र थे। जिस कार में तीनों सवार थे उसके परखच्चे उड़ गए।
घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गए। सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक को सूचारू करवाया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं। वहीं ट्रक चालक विजय कुमार पुत्र मीत राम निवासी लाडोवाल घायल हुआ है। उसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।