छठे भारत-दक्षिण कोरिया विदेश नीति संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे पी.कुमारन

 छठे भारत-दक्षिण कोरिया विदेश नीति संवाद की सह-अध्यक्षता करेंगे पी.कुमारन
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्वी) पी. कुमारन 12 से 13 फरवरी तक दक्षिण कोरिया गणराज्य (आरओके) की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार अपनी यात्रा के दौरान वे दक्षिण कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्रालय की प्रथम उप विदेश मंत्री पार्क यून-जू के साथ छठे विदेश नीति और सुरक्षा संवाद (एफपीएसडी) की सह-अध्यक्षता करेंगे।
इससे पहले 17 जनवरी, 2023 को विदेश मंत्रालय के सचिव (पूर्वी) सौरभ कुमार ने 16-17 जनवरी, 2023 को दक्षिण कोरिया गणराज्य (आरओके) की आधिकारिक यात्रा की, जहां उन्होंने अपने आरओके समकक्ष, विदेश मंत्रालय के प्रथम उप विदेश मंत्री चो ह्युंडोंग के साथ 5वें विदेश नीति और सुरक्षा संवाद (एफपीएसडी) की सह-अध्यक्षता की, विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।