• July 17, 2026

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मेलोनी से की मुलाकात

 अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री मेलोनी से की मुलाकात
रोम। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने इटली प्रवास के दौरान मिलान में प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से मुलाकात की। वे एक सप्ताह तक दौरे पर हैं। वेंस ने ओलंपिक खेलों और कूटनीति के मुद्दों पर मेलोनी के साथ लगभग एक घंटे तक चर्चा की। मेलोनी को यूरोप में ट्रंप प्रशासन का करीबी सहयोगी माना जाता है। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंच भी हुआ। इससे पहले वेंस ने अपने परिवार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलानो आइस स्केटिंग एरिना में फिगर स्केटिंग प्रतियोगिता देखी।